Once upon a time at VT

 गरीबी रेखा 

   मैं उसके मासूमियत को देख  रहा था. वो धीमे कदमो से चल कर हमारे तरफ आई और बोली- पैसा द...!!

   वसंत पंचमी की शाम थी। हम अपने कुछ दोस्तों धनंजय, रवि, रोहित के साथ बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के विशावानाथ मंदिर के परिशर में थे। हम लोग काफी मौज मस्ती कर रहे थे। तभी हमारी नज़र उस भिखारिन बच्ची पर पड़ी। वो करीब 5-6 साल की रही होगी। वो एक फटा स्वेटर और पजामा पहनी थी।

हमने उससे पूछा क्या कारोगी पैसे का। वो कुछ नहीं बोली। 

धनंजय - पैसा नहीं है तुम्हारे पास ???
बच्ची - है।
धनंजय - कितना है। 
बच्ची - 150 रूपया।  

   पास में उसकी बहन भी खड़ी थी। वो उससे एक साल बड़ी रही होगी। 
वो आई और बोली- 60 इसके पास और 80 मेरे पास।  

मैंने पूछा - एक दिन में कितना मिल जाता है।
बच्ची - 150
मैं - क्या करती हो इतने पैसे का।  
बच्ची - जामा।

तभी मई अन्यास ही बोल बैठा - वाह....!! ये भी गरीबी रेखा से ऊपर है।

   धनंजय ने अपने मोबाइल से उसकी एक फोटो लिया। शायद ही किसी ने उस बच्ची का कभी कोई फोटो लिया होगा।  वो काफी उत्सुकता से फोटो खिचवा रही थी। फिर वो जिद्द करने लगी - हम भी फोटो खिचेगे आपका।

रवि - फोटो खीचा गया अब पैसा दो। वो पैसा निकली और 10 रूपया देने लगी ।
हम उसके भोलेपन को देखते ही रह गए।  

मैंने उससे पूछा - नाम क्या है तुम्हारा ???
बच्ची - निशा।  
रवि - कितने बजे तक यहाँ रहती हो।  
बच्ची - 8 बजे तक।  
रवि - घर कहा है।  
बच्ची - सीर  (सीर गोवर्धन , वाराणसी)
धनंजय - अरे !! पिछली बार पूछे थे तो दुर्गाकुंड बताई थी।  

पर सच तो यह था की उसका कोई घर ही नहीं है।  

धनंजय - कितने भाई बहन हो।  
वो उंगली पर दिखा कर बोली - दो मर गेल अब चार हई।  

उसके आवाज़ में थोडा भी दर्द नहीं था। अब वह हम लोगो से काफी घुल मिल सी गयी थी।

धनंजय -  माँ बाप क्या करते हैं?
बच्ची - बाप नयी हई। भाग गेल।  
धनंजय - माँ है ?
बच्ची - है..

  वह निःसंकोच सब कुछ बता रही थी। उसके आवाज़ में मासूमियत थी दर्द नहीं।  
उसे भिखारिन होने का कोई मलाल नहीं था।  

वो करीब आधे घंटे तक हमारे साथ थी।  हमलोगों को वह बहुत कुछ बताई। उसकी एक बात जिस पर हम लोगो ने उस समायी ध्यान नहीं दिया था, वो पूछ रही थी - स्कूली में का मिलत ह...

   पता नहीं आखिर वो क्या पूछना चाह रही थी। 
 

लोकतंत्र या मायाजाल ................ Democracy or Jugglery

    आज़ादी के बाद प्रारंभ में जो राजनेता आये, उनके चरित्र की विशेषता थी - " त्याग " । पर आज जो राजनेता हैं उनके चरित्र तो हैं ही नहीं या चलिए जो हैं उसे ही यदि चरित्र की संज्ञा दे लें, तो कह सकते हैं की उनकी विशेषता है " स्वार्थ " ।

    सबसे मज़ेदार बात यह है कि जनता ऐसे नेताओ के समर्थन में भीड़ बनकर आती है , उनकी जय - जयकार करती है , उनको मालाये पहनाती है और अपना कर्णधार कह कर उन्हें वोट देती है । वह यह सब तब भी करती है जबकि उसे मालूम होता है कि वह नेता किस तरह का है, और उसकी काली करतूतें कैसी है। जनता ऐसा या तो डर  के कारन करती है या या उसे आदर्श बताकर स्वयं भी वैसा की कुछ करने का लाएसेंस पाना चाहती है।
    यानि प्रजा को भ्रस्टाचार , अपराधिक वातावरण वाली राजनिति , सम्प्रदायवादी , क्षेत्रवादी और घोटालेबाज राजनेता पसंद है तभी तो वो वैसे लोगो को अपना नेता चुनती है।
    यदि वह कहती है की नहीं, ऐसा नहीं है बल्कि कुछ असामाजिक तत्व और ताकत हमें डरा देते हैं औए वे हमारी वोट ले लेते हैं । तो क्या आज के युवा पीढ़ी निकम्मा और डरपोक हो गयी है ? उसमे अन्याय का विरोध तक करने का दम नहीं है ? या फिर हमे लोकतंत्र रूपी मायाजाल में जकड़ दिया गया है । जहाँ हमारी औकात केवल वोट देने तक ही है। और वोट न देकर भी हम किसी का कुछ नहीं बिगड़ सकते है। 

    क्या जो जितना बड़ा अपराधी है,  वह उतना ही सफल नेता है ? और ये नेता आदर्श की बाते भी करते है,  इमानदारी और चरित्र की रक्षा की बाते करते है । कई नेता तो बलात्कार , घोटाला , कालाबाजारी , हत्या , आदि के लिए समाज में पूरी तरह से धूमधाम से छाये रहता है । विलासिता के हर रूप का आनंद लेता है ये नेता ।
    इसके बाद कुर्सियों का सवाल आये तो बड़े - बड़े शत्रु भी मित्र हो जाते है। मिल कर कुर्सी सँभालने को राजी हो जाते । और तो और केवल कुर्सी के लिए राज्य और देश को भी बाट देता है ये नेता । 
    करने का तो ये नेता विकास की बाते करता है पर उन्हें जनता से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं होता । आम जनता को  पीने के लिए पानी नहीं मिलती और हमारे नेता बिसलरी वाटर से नहाते है । आम जनता के पास खाने को अन्न उपलब्ध नहीं होती और हमारे नेता  रोज 5 स्टार  होटलों में पार्टी एन्जॉय करते है । आम जनता को रहने के लिए घर नहीं और हमारे नेता आलीशान माकन में निवास करते है।